- Advertisement

औट में तबीयत बिगड़ने पर गाड़ी से नीचे उतरी थी महिला, अचानक गिरे पत्थर ने ली जान
Himachal News: मंडी जिले के औट में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ पहाड़ी से गिरे एक पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला नालागढ़ की रहने वाली थी और अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर जा रही थी।
तबीयत बिगड़ने पर रुकी थी कार, तभी हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने परिवार के साथ कार से सफर कर रही थी। ओट के पास शनि मंदिर के समीप पहुँचने पर अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे उल्टी जैसा महसूस हुआ। इस पर गाड़ी को सड़क किनारे रोका गया। महिला जैसे ही कार से नीचे उतरी और सड़क किनारे खड़ी हुई, तभी पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर नीचे आ गिरा।दुर्भाग्य से, वह पत्थर सीधे महिला के ऊपर गिरा। पत्थर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल भेज दिया गया है, लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी।
मौके पर पहुँची पुलिस और रेस्क्यू टीम
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुँच गईं। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हादसे के कारणों की जाँच की जा रही है
संजीव कुमार

