-
Advertisement
सिरमौर में दर्दनाक हादसा: इलाज के लिए नाहन आ रहे पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे-07 पर शंभूवाला के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक का उपचार डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चल रहा है।
इलाज कराने नाहन आ रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले पिता-पुत्र इलाज के सिलसिले में नाहन मेडिकल कॉलेज आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे-07 पर शंभूवाला के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। नाहन पुलिस को दसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को नाहन अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचते ही बुजुर्ग को किया मृत घोषित
मेडिकल कॉलेज नाहन में डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सामिया राम (68 वर्ष), पुत्र ढोंटू राम, निवासी डोहर (डाकघर क्यारी गुंडाह, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर) के रूप में हुई है। वहीं, उनके पुत्र जगपाल का अस्पताल में इलाज जारी है।
नाहन पुलिस दुर्घटना के असल कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
एचके पंडित
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
