- Advertisement

हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ विवाद में नया मोड़-कमांडेंट को बड़ी राहत, महिला कांस्टेबलों ने वापस ली शिकायत
Himachal Police: हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित बैंड ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ से जुड़े विवाद में एक नया और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। महिला पुलिस थाना शिमला में कमांडेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली दोनों महिला कांस्टेबलों ने अपनी शिकायत आधिकारिक तौर पर वापस ले ली है। थाने पहुंचकर दोनों ने अपने बयान दर्ज कराए, जिसके बाद प्रशासन ने इस शिकायत पर आगे की कार्रवाई समाप्त कर दी है। इसके साथ ही कमांडेंट के खिलाफ चल रहा विवाद अब पूरी तरह खत्म हो गया है। दोनों महिला कांस्टेबलों ने महिला थाना Shimla में बयान दर्ज करवाकर शिकायत वापस ली। बैंड के दूसरे कांस्टेबल द्वारा गायक गोपी जैक्स के खिलाफ थाना सदर में दर्ज मामला अभी भी कायम है, जिस पर कानूनी प्रक्रिया जारी है।
क्या था मामला?
कुछ समय पूर्व ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ से जुड़ी दो महिला कांस्टेबलों ने महिला पुलिस थाना शिमला में कमांडेंट पर मानसिक उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत सौंपी थी। शिकायत मिलने के बाद शिमला पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की थी। हालांकि, अब दोनों कांस्टेबलों द्वारा आवेदन देकर शिकायत वापस ले लेने से कमांडेंट को राहत मिल गई है। दूसरी ओर, बैंड की ही एक अन्य कांस्टेबल द्वारा सदर थाने में गायक गोपी जैक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस का शिकंजा अभी भी कसा हुआ है।कमांडेंट के खिलाफ शिकायत वापस होने से जहाँ पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है, वहीं अब सभी की नजरें गोपी जैक्स के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।
संजू चौधरी
