-
Advertisement
हिमाचल हाईकोर्ट ने निकाली 388 पदों पर बंपर भर्ती: क्लर्क, स्टेनोग्राफर और प्यून समेत कई पद शामिल
Himachal High Court Jobs:हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश की जिला न्यायपालिका (डिस्ट्रिक्ट कोर्ट) के तहत विभिन्न श्रेणियों में 388 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति नियमित (रेगुलर), अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) और दैनिक वेतन भोगी आधार पर की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है तथा भर्ती प्रक्रिया ‘हिमाचल प्रदेश जिला न्यायपालिका स्टाफ रूल्स, 2022’ के तहत आयोजित की जाएगी।
सभी पदों की जानकारी दे लिए कहां क्लिक करें
10 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 10 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर (रात 11:59 बजे तक) तय की गई है।
पदों का ब्योरा एवं अनिवार्य योग्यताएं
1. क्लर्क (141 पद):
पद वर्गीकरण: 84 नियमित (सामान्य-29, एससी-19, एसटी-5, ओबीसी-17, ईडब्ल्यूएस-11, पीएच-3) और 57 अनुबंध आधारित।
योग्यता: स्नातक (Graduation) की डिग्री और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान।
टाइपिंग स्पीड: अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट।
चयन प्रक्रिया: स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन।
2. स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (79 पद):
पद वर्गीकरण: 48 नियमित और 31 अनुबंध पद।
योग्यता: स्नातक डिग्री। हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड,अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट एवं टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट
3. चतुर्थ श्रेणी पद – प्यून/ऑर्डरली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी आदि (89 पद):
पद वर्गीकरण: 69 नियमित और 20 दैनिक वेतन आधार पर।
योग्यता: न्यूनतम 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण।
चयन आधार: 10+2 के अंकों और दस्तावेजों का मूल्यांकन।
4. प्रोसेस सर्वर (65 पद):
पद वर्गीकरण: 61 नियमित, 1 अनुबंध और 3 दैनिक वेतन पर।
योग्यता: 10+2 पास।
चयन आधार: स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा और मूल्यांकन।
5. ड्राइवर (9 पद):
पद वर्गीकरण: 4 नियमित और 5 दैनिक वेतन आधार पर।
योग्यता: कम से कम 10वीं (मैट्रिक) पास, 3 साल पुराना वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस और चालक के रूप में 3 वर्ष का अनुभव।
6. कोर्ट मैनेजर (5 पद – नियमित):
पे स्केल: पे लेवल-16 (रु 47,800 – 1,54,300)।
योग्यता: स्नातक + MBA और संबंधित क्षेत्र (प्रोसेस/आईटी/एचआर/वित्तीय प्रबंधन) में 3 वर्ष का अनुभव।
आयु सीमा: 25 से 35 वर्ष।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
आयु सीमा: कोर्ट मैनेजर पद को छोड़कर शेष सभी पदों के लिए सामान्य एवं EWS श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित है (आरक्षित वर्गों के लिए ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष तक है)। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए रु 450 तथा हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS/PH) के लिए रु 300 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।
अनु गुप्ता
सभी पदों की जानकारी दे लिए कहां क्लिक करें
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
