-
Advertisement
पंचकूला ले जाने से बेहतर होता धरने पर बैठते जयराम, सीएम बोले-आखिर किस बात का डर
Shimla Zila Parishad Election: शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सियासी घमासान तेज हो गया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और बीजेपी पर तीखा तंज कसा है। सीएम ने कहा कि जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला के होटलों में घुमाने के बजाय जयराम ठाकुर को उनके साथ धरने पर बैठ जाना चाहिए था, वह ज्यादा बेहतर होता।
चुनाव की तारीख तय होने पर क्यों नहीं आए
सीएम सुक्खू ने बीजेपी पर जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला और अन्य जगहों के होटलों में रखने का आरोप लगाया।सीएम ने कहा कि जब शिमला के DC ने चुनाव के लिए आधिकारिक बैठक बुलाई थी, तब अधिकारी कार्यालय में सदस्यों का इंतजार करते रहे, लेकिन जयराम ठाकुर पी अपने जिला परिषद सदस्यों को लेकर पंचकूला पहुंच गई।धरने पर बैठना जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने से कहीं ज्यादा बेहतर है। बीजेपी के लोग सदस्यों को अलग-अलग होटलों में घुमा रहे हैं। आखिर जयराम ठाकुर को कौन सा डर सता रहा है जो उन्हें इस तरह सदस्यों को उठाकर ले जाना पड़ रहा है?सीएम ने एक बार फिर कहा कि जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों की पूछ-परख केवल चुनाव के दिन तक ही सीमित रहती है।प्र शासन द्वारा जल्द ही शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव की नई तारीख जारी की जाएगी।
नेरवा में नवनिर्मित अग्निशमन चौकी का वर्चुअली उद्घाटन
राजनीतिक बयानों के बीच, सीएम सुक्खू ने सोमवार को CM आवास से नेरवा में नवनिर्मित अग्निशमन चौकी का वर्चुअली उद्घाटन किया और दो दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि अपने नेरवा दौरे के दौरान उन्होंने पाया था कि क्षेत्र के दूरदराज ग्रामीण इलाकों में फायर टेंडर की बेहद आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2024 में की गई घोषणा को आज पूरा कर दिया गया है। राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अग्निशमन विभाग को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए ₹55 करोड़ की लागत से काम कर रही है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
