-
Advertisement
पठानकोट-भरमौर हाईवे पर सड़क हादसा: मणिमहेश जा रहे दो युवकों की खाई में गिरी बाइक,मौके पर मौ#त
Himachal Accident: पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुनाली और गैहरा के समीप हनुमान मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। मणिमहेश यात्रा पर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।यह हादसा बीती रात करीब आठ बजे के आसपास हुआ। पठानकोट से मणिमहेश यात्रा के लिए निकले दो युवक मोटरसाइकिल (नंबर PB-35U-2347) पर सवार थे। जैसे ही वे दुनाली और गैहरा के बीच हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, अचानक मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो गया और वाहन सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुनाली और गैहरा के समीप हनुमान मंदिर के पास हादसा पेश आया है। मणिमहेश यात्रा पर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की बाइक खाई में गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौ#त हो गई। #Accident #HanumanTemple #PathankotBharmaurNH #ManiMaheshYatra pic.twitter.com/sKLFkwTNWS
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) September 13, 2026
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान: ज्योति (निवासी पठानकोट) अनिल कुमार (पुत्र हरबंस, निवासी पंगोली, पठानकोट) के रूप में हुई है।
खाई से निकाले गए शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी गैहरा की टीम और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। रात के अंधेरे में चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद शवों को आगामी आवश्यक कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के घरों और इलाके में मातम छा गया है।
राहुल कुमार
