-
Advertisement
मौसम ने बदली करवट: हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान; ठंड बढ़ी
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी शुष्क मौसम का दौर आखिरकार खत्म हो गया है। सुबह से ही मौसम ने करवट बदली और राजधानी शिमला सहित कांगड़ा, सोलन तथा सिरमौर के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। शिमला में बारिश के साथ-साथ कुछ समय के लिए तेज आंधी-तूफान भी चला, जिससे तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज की गई है और पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
अगले 5 दिनों तक बिगड़े रहेंगे मौसम के मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के अनुसार प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है>
29 से 31 अक्टूबर: मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
बर्फबारी की चेतावनी: चंबा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।
येलो अलर्ट: मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, चंबा, सोलन और सिरमौर में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है।आगे का पूर्वानुमान: 1 और 2 नवंबर को केवल उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा, जबकि 3 नवंबर से पूरे राज्य में मौसम साफ होने के आसार हैं।
अनु गुप्ता
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
