-
Advertisement
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन Dr Rajesh ने गुरु नानक देव जयंती पर सिख समुदाय को दी शुभकामनाएं
Dr Rajesh Sharma : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) ने गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं है। डॉ राजेश ने कहा कि गुरु पर्व सिखों का सबसे पवित्र त्यौहार है। सिखों के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी (Shri Guru Nanak Dev Ji) के जन्म दिवस पर यह पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
कहा, वर्तमान में उनकी शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक
बोर्ड चेयरमैन डॉ राजेश ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने विश्व बंधुत्व के बंधन को मजबूत करने के लिए प्रेम, शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और निस्वार्थ सेवा का उपदेश दिया। उनके उपदेशों में उनकी शिक्षाओं का सार निहित है और वर्तमान में यह शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हैं। याद रहे कि गुरु नानक देव जयंती यानी प्रकाश पर्व या गुरुपर्व 24 नवंबर मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाएगा। यह सिख धर्म (Sikhism) के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी की 557 वीं जयंती है।
-राहुल कुमार
