-
Advertisement
फिल्मी स्टाइल में ट्रेन लूट: एयर होज काटकर रोकी मालगाड़ी, 22.5 मिलियन डॉलर का सामान साफ
Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ चोर बेहद फिल्मी और दुस्साहसिक अंदाज में एक मालगाड़ी को निशाना बनाते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर घरों या दुकानों में चोरी की खबरें आम हैं, लेकिन इस वीडियो में चोर कटर मशीन की मदद से मालगाड़ी के कंटेनर का ताला काटकर अंदर घुसते दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया से जुड़े इस मामले में करीब 22.5 मिलियन डॉलर (लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक) के सामान की चोरी का खुलासा हुआ है।
This morning we arrested a train robbery crew.
Nathan Daniel Angel, 21, of East Los Angeles, and 13 co-defendants have been federally charged with orchestrating a $22.5 million cargo theft conspiracy. The indictment alleges the crew burglarized at least 36 freight trains across… pic.twitter.com/LwqiteIhsP
— F.A. United States Attorney Bill Essayli (@USAttyEssayli) November 19, 2026
मशीन से लॉकिंग बार काटकर कंटेनर में घुसे चोर
अमेरिकी अधिकारियों द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में काले कपड़े पहने एक शख्स को मालगाड़ी के कंटेनर के दरवाजे पर लगे लॉकिंग बार को कटर मशीन से काटते हुए देखा जा सकता है। मशीन चलने के कारण चारों तरफ तेज चिंगारियां निकलती दिखाई देती हैं। दरवाजा खुलने के बाद कंटेनर के अंदर रखे बड़े-बड़े डिब्बे नजर आते हैं, और वीडियो के अगले हिस्से में एक अन्य व्यक्ति सामान के डिब्बों के बीच लेटा हुआ दिखाई देता है। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने इस पूरी वारदात का वीडियो खुद ही रिकॉर्ड किया था।
एयर होज काटकर रोकते थे ट्रेन, 36 मालगाड़ियों को बनाया निशाना
जांच एजेंसियों के अनुसार, इस संगठित गिरोह पर कम से कम 36 मालगाड़ियों में चोरी करने का आरोप है। गिरोह के सदस्य पहले ट्रेन की गति धीमी करने या उसे रोकने के लिए उसकी ‘एयर होज’ (Air Hose) काट देते थे। ट्रेन के रुकते ही वे कंटेनरों को तोड़कर उसमें से कीमती सामान निकाल लेते थे और बाद में उसे ब्लैक मार्केट में बेच देते थे। चोरी किए गए सामान में नामी कंपनी ‘नाइकी’ (Nike) के जूते, महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ‘मिल्वौकी’ (Milwaukee) के टूल्स शामिल हैं।
14 आरोपियों पर मामला दर्ज, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
अमेरिकी अटॉर्नी बिल एस्ली ने 19 नवंबर को इस मामले में हुई गिरफ्तारियों की जानकारी देते हुए यह वीडियो सार्वजनिक किया। अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरी साजिश में शामिल 14 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
