-
Advertisement
मेड की कुकिंग देख सिर पकड़कर बैठ गया शख्स, चिकन के साथ कर दिया ऐसा कांड
Viral Video:भागदौड़ भरी जिंदगी और ऑफिस की व्यस्तता के बीच आजकल ज्यादातर घरों में खाना बनाने से लेकर साफ-सफाई तक के लिए मेड (घरेलू सहायिका) की मदद ली जाती है। मेड काम को आसान तो बनाती हैं, लेकिन कई बार अनजाने में उनके हाथों कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिन्हें देखकर गुस्सा आने के बजाय हंसी छूट जाती है। खासकर जब मामला किचन और खाने से जुड़ा हो, तो किस्सा और भी मजेदार बन जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
Wtaf , His Maid cook the Frozen Chicken. With packet😭😭 pic.twitter.com/ByqoMCq5jQ
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 19, 2026
क्या है पूरा मामला?
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बर्तन के अंदर चिकन करी पकती हुई नजर आ रही है। पहली नजर में यह बिल्कुल सामान्य सब्जी जैसी लगती है, लेकिन जब आप गौर से देखते हैं तो पूरा माजरा समझ आता है। दरअसल, वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने बताया कि उसके फ्रिज में हमेशा फ्रोजन चिकन रखा रहता है। उसने अपनी मेड को खाना बनाने की जिम्मेदारी दी, लेकिन वह यह बताना भूल गया कि फ्रोजन चिकन को प्लास्टिक के पैकेट से बाहर निकालकर पकाया जाता है। मेड ने भी बिना ज्यादा सोचे-समझे सीधे पैकेट समेत ही फ्रोजन चिकन को मसालों के साथ कढ़ाई में पकाने के लिए चढ़ा दिया। यानी मालिक जिस बात को बेहद सामान्य समझ रहा था, वही सबसे बड़ी चूक बन गई।
मालिक ने मजेदार अंदाज में जाहिर की बेबसी
इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने बेहद मजाकिया अंदाज में अपनी परेशानी जाहिर की है। उसका कहना है कि अब खाना तो बन गया है, लेकिन उसे यह समझ नहीं आ रहा है कि वह अपनी मेड को इस गलती पर क्या कहे और कैसे समझाए। आमतौर पर किचन में नमक तेज होने, सब्जी जलने या मसाले बिगड़ने जैसी गलतियां होती हैं, लेकिन पैकेट समेत चिकन पका देने का यह अनोखा मामला लोगों को खूब गुदगुदा रहा है।
पंकज शर्मा
