-
Advertisement
हिमाचल: 43 लाख के सेब पर यूपी के व्यापारी ने डाला डाका, लेकर हुआ फरार
कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिला से यूपी (UP) का व्यापारी 43 लाख का सेब लेकर फरार हो गया है। इस धोखाधड़ी (Fraud) के बाद सब्जी मंडी के आढ़तियों में हड़कंप मच गया है। मामला जिला कुल्लू (Kullu) की पतलीकूहल सब्जी मंडी से सामने आया है। धोखाधड़ी का पता चलते ही आढ़तियों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। इसके साथ ही सब्जी मंडी से भेजी गई सेब (Apple) की गाड़ियां भी रास्ते में ही रूकवा दीं हैं। लाखों का सेब लेकर फरार हुए व्यापारी की पहचान रामलखन पुत्र अवतार गांव माहुनाथ भंजन, मोहल्ला साहीकटरा, जिला और तहसील महु (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो ट्रकों के बीच पिस गई कार, एक के बाद एक कर टकराए तीनों वाहन
जानकारी देते हुए सब्जी मंडी पतलीकूहल के प्रधान फतेह चंद ने कहा कि व्यापारी सब्जी मंडी से अपने किसी काम को निपटाने के बहाने खिसक गया। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। मामला पुलिस के ध्यान में लाने के बावजूद सब्जी मंडी से खरीदकर भेजी गईं सेब की गाड़ियों को रास्ते में रुकवा दिया गया है। हर साल विभिन्न मंडियों में इस तरह के मामले सामने आते हैं। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। बहरहाल, लाखों की देनदारी चुकाए बिना व्यापारी (Businessman) के फरार होने के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। अब शिकायत के आधार पर छानबीन आगे बढ़ाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


