-
Advertisement
हिमाचल: हिजाब पहन स्कूल पहुंची छात्रा बोली: “स्कूल छोड़ दूंगी, पर हिजाब नहीं”
ऊना। हिमाचल में स्कूल खुलने के दूसरे ही दिन शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर (Education Minister Govind Singh Thakur) के सख्त निर्देशों के बावजूद एक छात्रा हिजाब (Hijab) पहन कर स्कूल आ पहुंची। मामला जिला ऊना के उपमंडल अंब का है। यहां एक सरकारी स्कूल में आज यानी शुक्रवार को एक छात्रा हिजाब पहनकर स्कूल आ गई। जिसके बाद से यह मामला गरमा गया। वहीं हिजाब पहनकर आई छात्रा ने खुले तौर पर हिजाब पहनने की बात कही। छात्रा (Girl Student) ने साफ तौर पर कहा है कि चाहे तो स्कूल छूट जाए, पर वह अपने धर्म की बातों को दरकिनार नहीं करेगी। हिजाब पहनना उनके धर्म का मामला है, और वह इस मामले पर कायम रहेगी। हालांकि मामला जब तूल पकड़ने लगा तो छात्रा ने भी हथियार डालते हुए तय प्रोटोकाल के तहत ही स्कूल आने की बात मान ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को स्कूल में सारा दिन इस हिजाब की भेंट चढ़ गया। मामला सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस को भी स्कूल बुला लिया गया था।
यह भी पढ़ें- हमीरपुर बस अड्डे में भिड़े कॉलेज के छात्रः लोहे के कड़े से किया वार, लहूलुहान हुआ छात्र
बता दें कि गुरुवार से एक लड़की स्कूल (School) में हिजाब पहनकर आ रही थी, इसकी भनक लगते ही हिंदू संगठन सक्रिय हो गए और शुक्रवार को उन्होंने स्कूल प्रशासन के पास जाकर इस बात पर आपत्ति जताई। संगठनों ने स्कूल प्रशासन से मांग उठाई कि स्कूल में प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित किए गए यूनिफॉर्म कोड को ही लागू किया जाए। किसी धर्म विशेष से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों को अलग तरह का ट्रीटमेंट ना दिया जाए। संगठनों का तर्क था कि इस तरह की बातों से क्षेत्र में आपसी सौहार्द खराब हो सकता है। बच्चों में भाईचारे की भावना को ठेस पहुंच सकती है। स्कूल प्रशासन ने हिंदू संगठनों की बात को सुनने के बाद इस पर संज्ञान लेने की बात कहते हुए विद्यार्थियों के स्वजन से इस मामले को उठाने की बात कह कर मामला शांत करने की कोशिश की। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य (School Principal) ने कहा कि छात्रा को बोल दिया गया है कि आगे से वह स्कूल ड्रेस में ही स्कूल आए। हिजाब पहनकर स्कूल में आने की अनुमति नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


