-
Advertisement
हिमाचल: विकटोरिया पुल के पास सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर गिरा भारी पत्थर
Last Updated on July 14, 2022 by Vishal Rana
मंडी। हिमाचल में बारिश (Rain) ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। पूरे प्रदेश सहित मंडी (Mandi) जिला में भी जारी बारिश हो रही है। गुरुवार को जारी मूसलाधार बारिश के चलते चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 7 और 9 मील के पास बार-बार भूस्खलन (Landslide) हो रहा है। जिससे रास्ते बंद हो गए हैं। गुरुवार शाम को मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के विक्टोरिया पुल (Viktoria Bridge) के पास पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरकर सड़क पर खड़ी गाड़ी पर आ गिरा। गनीमत रही कि गाड़ी में कोई सवार नहीं था। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो जाता।
यह भी पढ़ें:आनी के भीमड़वार नाले में आई बाढ़ः कई वाहन बहे, श्रीखंड यात्रा पर अस्थायी रोक
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की गाड़ी मंडी शहर के विक्टोरिया पुल के पास सड़क किनारे खड़ी थी। तभी अचानक पहाड़ी (Hill) से एक बड़ा पत्थर (Big Stone) गाड़ी पर आ गिरा। पत्थर गिरने से गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया है। वहीं लैंडस्लाइड के चलते चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 7 व 9 मील के पास वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। लैंडस्लाइड के चलते नेशनल हाईवे के दोनों ओर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। फिलहाल चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे के सुबह तक खुलने की संभावना है।
एएसपी प्रोविजन विवेक चौहान ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है। उन्होंने वाहन चालकों से नेशनल हाईवे पर सफर ना करने की अपील की है। मंडी से कुल्लू मनाली की तरफ जा रहे वाहन चालकों को बाया कटौला मार्ग इस्तेमाल करने व कुल्लू से मंडी या चंडीगढ़ की तरफ आ रहे वाहन चालकों को पंडोह से बाया चैलचौक जाने की हिदायत दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page