- Advertisement

करोड़ों का फ्लैट या स्विमिंग पूल? दिल्ली-NCR में 1.5 करोड़ के घर की छत से बही पानी की धार
Viral Video: दिल्ली-एनसीआर की बहुमंजिला इमारतों में करोड़ों रुपये खर्च करके लग्जरी फ्लैट खरीदने वाले लोगों को शायद इसका अंदाजा भी नहीं होगा कि बारिश उनके आशियाने को ‘स्विमिंग पूल’ बना देगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ली-एनसीआर के एक नामी सोसाइटी से एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे 1.5 से 2 करोड़ रुपये के फ्लैट की छत से पानी के फव्वारे इस तरह फूट रहे हैं मानो किसी ने दीवारों के पाइप खुले छोड़ दिए हों।
कितने दुर्भाग्य की बात है कि इंसान अपने पूरे जीवन की पूंजी लगाकर लगभग ₹1.5 से ₹2
Cr खर्च करके जब घर खरीदना है तो उसके साथ इस तरह से हो रहा हैदरअसल Fire alarm pipe का काम इतना घटिया तरीके से किया जाता है कि एकदम से पाइप टूट गया और पूरे घर का फर्नीचर भी खराब हो गया
घटना मेरी… pic.twitter.com/rHnDbuooJ5
— SanjuGoyal01 (@SanjuGoyel) July 21, 2026
ये वीडियो @SanjuGoyel ने एक्स पर शेयर किया है और लिखा कि “कितने दुर्भाग्य की बात है कि इंसान अपनी पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी (लगभग ₹1.5 से ₹2 करोड़) लगाकर जब घर खरीदता है, तो उसके साथ ऐसा खिलवाड़ होता है। वीडियो में घर की छत और दीवारों से पानी का बहाव देखा जा सकता है। हॉल में लगा पंखा, टीवी, सोफा और कीमती फर्नीचर सब कुछ पानी में डूब गया। पीड़ित परिवार बेबस होकर अपने सामने पूरे घर को जलमग्न होते देखता रहा। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने बिल्डरों के घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला के अनुसार, फायर अलार्म (Fire Alarm) के पाइप में इतना घटिया मटेरियल इस्तेमाल किया गया था कि वह अचानक टूट गया और पानी पूरे घर में भर गया। यह घटना सोसाइटी के 13वें फ्लोर पर रहने वाले परिवार के साथ घटी। मेंटेनेंस एजेंसी द्वारा नुकसान की भरपाई न करने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी है।
इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और बिल्डरों की कार्यशैली पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा: “लोगों को ठगते हुए शर्म भी नहीं आती।”
दूसरे यूजर की सलाह: “बिल्डर से कभी भी बना-बनाया घर मत खरीदो।”
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

