-
Advertisement
बड़ी खबरः Himachal में नहीं कोरोना का Community Transmission, सर्वे में खुलासा
शिमला/कुल्लू। हिमाचल के लिए कोरोना (Corona) को लेकर राहत भरी खबर है। हिमाचल में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन (Community Transmission) नहीं पाया गया है। एक सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। सर्वेक्षण में जिला कुल्लू में 10 स्थानों पर 405 व्यक्तियों के रक्त के नमूने 3 सप्ताह पहले लिए गए थे और एनआईटीआरडी (NITRD), चेन्नई में परीक्षण किए गए थे। यह सभी सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः जवाली और देहरा उपमंडल के तीन लोग Positive, दिल्ली से हैं लौटे
बता दें कि जिला कुल्लू में कम्युनिटी ट्रांसमिशन है कि नहीं, इसका पता लगाने के लिए एक रैंडम सर्वे किया गया था। यह सेरो-सर्विलांस सर्वे आईजीजी कोरोना वायरस के एंटीबॉडीज (IgG Antibodies) पर आधारित था। जिला कुल्लू में 10 स्थानों पर 405 व्यक्तियों के रक्त के नमूने 3 सप्ताह पहले लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए एनआईटीआरडी चेन्नई भेजा था। जहां इनकी जांच की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने बताया कि सैंपल जांच का आज परिणाम प्राप्त हुआ है। सभी 405 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। इससे यह पता चलता है कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन का कोई सबूत नहीं है। कोरोना रोकथाम के प्रयास बड़े पैमाने पर सफल रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

