-
Advertisement
पैर फिसलने से ब्यास में डूबा पंजाब का युवक, दोस्तों संग जा रहा था रोहतांग
Punjab youth drowned मंडी। गर्मी (Heat Wave) से निजात पाने के लिए पहाड़ों पर घूमने आए लोग नदी -नालों पर नहाने के लिए उतर रहे हैं और हादसे (Accidents) के शिकार हो रहे हैं। इसी क्रम में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा (Tragic Accident) हो गया और पंजाब का कुराली निवासी युवक की ब्यास में डूब गया। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ (SDRF) और सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है, लेकिन अभी तक युवक का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।
लोगों के मना करने के बावजूद नहीं माने
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह पंजाब से 5 दोस्त रोहतांग (Rohtang) घूमने के लिए जा रहे थे। जब यह बिंद्रावणी के पास पहुंचे तो ब्यास (Beas) नदी की ओर उतर गए। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें ब्यास में नहाने से मना किया लेकिन वो नहीं माने। इस दौरान एक युवक जसदीप सिंह निवासी कुराली का अचानक पैर फिसल गया और ब्यास नदी में बहने लगा। वहीं, डूब रहे युवक को बचाने के लिए उसके दोस्त ने भी नदी में छलांग लगा दी, जिसे प्रवासी मजदूर ने डूबने से बचा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ (SDRF) और पंडोह चौकी की टीम (Pandoh outpost team) मौके पर पहुंच गई है, लेकिन जसदीप सिंह का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है, जसदीप सिंह की सर्च ऑपरेशन (Search Operation) के लिए अब सुंदरनगर से गोताखोरों (Divers) की टीम बुलाई गई है। पुलिस के अनुसार एसडीआरएफ (SDRF) और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश कर रही है।
-नितेश सैणी

