-
Advertisement
Jawali में सात माह का मासूम कोरोना पॉजिटिव, मां भी संक्रमित
धर्मशाला। जिला कांगड़ा (Kangra) में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के दो और नए मामले सामने आए हैं। जवाली तहसील के कुठेड़ क्षेत्र में मां-पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महिला अपने बेटे के साथ 19 मई को टैक्सी से दिल्ली (Delhi) से आई है। उनके साथ टैक्सी में अन्य कोई व्यक्ति नहीं आया था। कुठेड़ में महिला के मायके हैं। यहां पर होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में रखे गए थे। सैंपल लिए गए थे। सैंपल जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: शिमला और Bilaspur में चार नए मामले, एक्टिव केस हुए 150
महिला की उम्र 28 वर्ष है और पुत्र की उम्र 7 माह है। दोनों को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। मासूम की कम उम्र को देखते हुए महिला की माता को भी डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। पॉजिटिव महिला का पति दिल्ली में हैं। हिमाचल में सात माह का मासूम सबसे कम उम्र का कोरोना संक्रमित है। इससे पहले चंबा जिला में 2 साल की बच्ची पॉजिटिव पाई गई है। इन दो मामलों के साथ कांगड़ा जिला में 59 आंकड़ा पहुंच गया है। साथ ही 42 एक्टिव केस (Active case) हैं। हिमाचल में आंकड़ा 223 पहुंच गया है। साथ ही 151 एक्टिव केस हो गए हैं। हिमाचल में आज एक दिन में 20 नए मामले सामने आए हैं।

