-
Advertisement
#Solan में मीट काटने वाले तेजधार हथियार से युवक पर हमला, FIR
सोलन। जिला सोलन के तहत गढ़खल में मीट की दुकान (Shop) करने वाले एक युवक ने दूसरे युवक को तेजधार हथियार से हमला (Attack) कर घायल कर दिया है। युवक के सिर और गर्दन पर चोटें आई हैं। घायल (Injured) युवक को धर्मपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सोलन (Solan) क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी 32 वर्षीय कुशाल के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि घायल हुए 16 वर्षीय पुनीत का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: घायल मजदूर को अस्पताल ने मिला नहीं Bed, हाथ में Glucose की बोतल थामे पिता के साथ घूमता रहा बेटा
बता दें कि कसौली पुलिस चौकी के तहत गलखड़ में पुनीत उम्र करीब 16 वर्षीय निवासी गांव कुम्हारी को 32 वर्षीय कुशाल जोकि गढ़खल में मीट की दुकान (Meat shop) करता है ने मीट काटने वाले चौपर से घायल कर दिया। घायल पुनीत को सीएससी धर्मपुर ले जाया गया। जहां से उसके नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने क्षेत्रिय अस्पताल सोलन को रेफर किया गया है। पुलिस मौका पर कार्रवाई अमल में ला रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि शाम के समय यह हादसा हुआ है। घायल युवक का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में किया जा रहा है और अब वह खतरे से बहार बताया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

