-
Advertisement
हिमाचल: शादी का वादा कर युवक विवाहित महिला से बनाता रहा शारीरिक संबंध, अब मुकरा
मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में एक विवाहित महिला एक युवक के झांसे में आ गई। युवक ने महिला से शादी का वादा किया और उसके साथ दुष्कर्म (Rape) करने लगा। यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा। इस बीच युवक ने कई बार महिला से शारीरिक संबंध बना लिए। जब महिला ने उससे शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। जिसके चलते पीड़ित विवाहित महिला ने पुलिस थाना में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल फिर शर्मसार, 9 साल की बच्ची को फूफा ने बनाया हवस का शिकार
मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला में शादी का झांसा (Pretext of Marriage) देकर 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला ने अब व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए महिला पुलिस थाना मंडी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376;2द्ध के तहत मामला दर्ज कर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत (Complaint) में महिला ने बताया है कि वह शादीशुदा है और अपने पति से अलग मायके में ही रहती है। चार साल पहले वह रजत कुमार निवासी हमीरपुर से मिली। इसके बाद शादी झांसा देकर रजत कुमार ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


