-
Advertisement
हिमाचलः पति के दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म, एलबम देखने के बहाने आया था घर
Last Updated on June 5, 2022 by Vishal Rana
हिमाचल में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। शिमला जिला के रोहड़ू में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ गलत काम करने वाला उसी के पति का दोस्त है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ेः हिमाचलः सुंदरनगर में ससुराल के पास पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव
जानकारी के अनुसार रोहड़ू के चिड़गांव की महिला 3 जून को जब घर में अकेली थी। इस दौरान उसके पति का दोस्त एलबम देखने के बहाने उसके घर में घुसा। उसने महिला को कमरे को बंद किया और दुष्कर्म किया। महिला ने यह बात अपने पति को बताई और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोपी 29 साल का अविवाहित युवक है। डीएसपी रोहड़ू चमन कुमार ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी के विरुद्ध आइपीसी की धारा 376 व 342 के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page