-
Advertisement
हिमाचल में ‘AAP’ को झटका, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता ठाकुर सहित ये नेता BJP में हुए शामिल
दिल्ली/शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) से पहले ही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) टूटती सी नजर आ रही है। आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी के बाद अब प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता ठाकुर (Mahila Morcha President Mamta Thakur) सहित कई अन्य नेताओं ने आप का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। सोमवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) की मौजूदगी में सभी नेताओं ने बीजेपी की सदस्य्ता ली। सोमवार को आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल, संगिता, उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डीके त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया आशीष कुमार और अन्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी और अन्य बीजेपी नेताओं की अध्यक्षता में बीजेपी में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:सीएम जयराम बोले: आम आदमी पार्टी का रोड शो रहा फ्लॉप, उम्मीद से कम लोग हुए शामिल
आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष- श्रीमती ममता ठाकुर
प्रदेश उपाध्यक्ष- श्रीमती सोनिया बिंदल
प्रदेश उपाध्यक्ष- श्रीमती संगीता
उद्योग विंग प्रदेश अध्यक्ष- डी॰के॰ त्यागी जी
प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया- आशीष कुमार जीको @ianuragthakur जी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। pic.twitter.com/6anvRt2Ty4
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) April 11, 2022
बीजेपी कार्यालय से से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी विशेषकर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की हिमाचल विरोधी कार्यशैली से रुष्ट होकर सोमवार को दिल्ली (Delhi) में बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश के कई पदाधिकारीयों को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पार्टी महासचिव अरुण सिंह व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख उपस्थित रहे। वहीं हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कर बीजेपी (BJP) में आए पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
वहीं, अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा है कि केजरीवाल को हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार दूरबीन से ढूंढने पड़ेंगे। केजरीवाल यहां सरकार बनाने चले थे, संगठन बचाना मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता आईडी भंडारी ने कहा कि इन पदाधिकारियों के जाने से पार्टी को कोई खास असर नहीं पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश में लोग कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों से दुखी हैं।
केजरीवाल ने सोचा था हिमाचल में सरकार बनाएँगे, आप को अब अपना संगठन बचाना मुश्किल हो गया है।
आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया बिंदल व श्रीमती संगीता… pic.twitter.com/AXGkPuRu36
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) April 11, 2022
आम आदमी पार्टी हिमाचल ने भंग की कार्यसमिति
हिमाचल में आम आदमी पार्टी की राज्य कार्यसमिति भंग कर दी गई है। यह फैसला आज महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता ठाकुर सहित अन्य नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद लिया गया। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन ने दी। उन्होंने कहा बताया कि हिमाचल प्रदेश की आम आदमी पार्टी की राज्य कार्यसमिति भंग कर दी गई है। नई राज्य कार्यसमिति का जल्द ही पुनर्गठन किया जाएगा।