-
Advertisement
‘AAP’ ने हिमाचल के लिए जारी की 9 प्रवक्ताओं की लिस्ट, जाने किसे मिली जगह
शिमला। पंजाब में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने अब हिमाचल में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी ने इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों (Vidhan sabha Election) की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में अपनी पहली प्रवक्ताओं की लिस्ट (Spokesperson List) जारी की है। आप की इस लिस्ट में 9 प्रवक्ताओं को जगह दी है। जिसमे युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर भी शामिल है। जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थमा था।
यह भी पढ़ेंः अनुराग ने सिसोदिया पर पलटवार, जो खुद सीएम नहीं बन पाए, दूसरों को कैसे बनाएंगे
इसमें पांवटा साहिब से मनीष ठाकुर, शिमला से एसएस जोगटा और गौरव शर्मा, मंडी से मुनीश शर्मा, सिराज मंडी से संतराम, धर्मपुर मंडी से सुरेंद्र बंधु, बिलासपुर से पूर्व डीजीपी ईश्वर देव भंडारी, चंबा से निर्मल पांडे, कांगड़ा धर्मशाला से कल्याण भंडारी शामिल हैं। आप पदाधिकारियों ने सभी प्रदेश प्रवक्ताओं को बधाई देते हुए आगामी चुनावों में बेहतर समन्वय के लिए उनको निर्देशित किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


