-
Advertisement
हिमाचल में हादसा: ट्रक से जा टकराई एचआरटीसी बस, 3 लोग हुए घायल
Himachal Accident: हिमाचल की राजधानी शिमला में आज एक हादसा हुआ है। शिमला की हसन वैली में एचआरटीसी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। हादसे में एक व्यक्ति दोनों टांगे भी टूट गयी है।
आईजीएमसी में चल रहा घायलों का इलाज
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर पौने एक बजे एचआरटीसी की बस जब हसन वैली में एक गाड़ी को ओवरटेक कर रही थी। ओवरटेक करते समय बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसा में तीन लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसकी दोनों टांगें टूट गई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ढली पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
संजू चौधरी

