-
Advertisement
सिरमौर में हादसाः बोलेरो पर पलटा आलू की बोरियों से भरा ट्रक, मची अफरा-तफरी
Sirmaur Accident: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब -कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर एक हादसा हुआ है। यहां पर खजुरना के समीप आलू की बोरियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बोलेरो पर पलट गया। ट्रक की टक्कर से बोलेरो में सवार चालक, एक महिला और बच्चा बाल-बाल बच गए। वहीं, ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल चालक और परिचालक को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचा यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
टक्कर लगने से बोलेरो जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त
बचाया जा रहा है कि बोलेरो मालोवाला की ओर से नाहन की तरफ आ रही थी, जबकि ट्रक पांवटा की ओर जा रहा था। पांवटा साहिब -कालाअंब नेशनल हाईवे पर खजुरना के समीप सुबह करीब 9 बजे आलू की बोरियों से भरे एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। ट्रक सामने चौराहे पर खड़ी बोलेरो जीप पर पलट गया। ट्रक की टक्कर लगने से बोलेरो जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार चालक, एक महिला और बच्चा बाल-बाल बच गए। वहीं, ट्रक चालक सिकंदर और परिचालक मोहम्मद याकूब गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बोलेरो को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन उसमें सवार लोग सुरक्षित है। घायल ट्रक चालक और परिचालक को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया । हादसे के बाद कुछ समय तक एनएच-07 पर यातायात भी प्रभावित रहा। उधर पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
एचके पंडित
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

