-
Advertisement
चंबा- साहो मार्ग पर हादसा- खाई में गिरी कार, दो लोगों की गई जान
Chamba Car Accident: चंबा जिला में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। चंबा- साहो मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात हुआ है। सुबह जब उस मार्ग से चंबा की ओर आ रही एक निजी बस के यात्रियों की नजर सड़क से नीचे नाले में गिरी एक क्षतिग्रस्त कार पर पड़ी तो हादसे का पता चला। यात्रियों के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुटे और तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
कार के परखच्चे उड़ गए
स्थानीय लोगों ने अपनी ओर से राहत कार्य शुरू किया, लेकिन खाई गहरी होने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही सदर थाना चंबा की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई ताकि शवों को निकाला जा सके और जांच प्रक्रिया शुरू की जा सके। एसपी विजय सकलानी ने बताया कि साहो मार्ग पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेज दिया गया है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
