-
Advertisement
मंडी में ढाबा गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार, सगे भाई हैं अजमल और आजम
Mandi Dhaba Owner Firing Case: मंडी के पुलघराट में ढाबा मालिक पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई है और यूपी के रहने वाले हैं। ये दोनों लंबे समय से हिमाचल में रहकर मजदूरी करते थे। पुलिस ने इन दोनों से वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल भी बरामद कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद यह नेरचौक में ही रह रहे थे और खुलेआम घूम रहे थे।
आज दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा
जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी बल्ह के रत्ती के गांव डांगू में रहते थे और एल्युमिनियम फिटिंग का काम करते हैं। पकड़े गए आरोपियों में मुजफ्फरनगर के रहने वाले 20 वर्षीय आजम और 24 वर्षीय अजमल शामिल हैं। पुलिस ने इन दोनों से पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है। घटना के बाद से नेरचौक में ही रह रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की और इन्हें धर दबोचा। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पिस्तौल को भी बरामद कर लिया गया है। इन्होंने गोली क्यों मारी, इस बात को लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। आज दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड हासिल कर आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी।
नेरचौक मेडिकल अस्पताल में उपचाराधीन हैं प्रदीप गुलेरिया
बता दें कि 21 मार्च की रात को करीब पौने 12 बजे पुलघराट में रॉयल लश किचन के मालिक प्रदीप गुलेरिया के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गोली मारकर फरार हो गए थे। गोली ढाबा मालिक की कोहनी और गाल को छूकर निकल गई और वो अभी भी नेरचौक मेडिकल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

