-
Advertisement
कोरोना अपडेटः हिमाचल में कम हो रहे Active case, 6 जिलों में 27 हुए ठीक
Last Updated on July 8, 2020 by
शिमला। हिमाचल के लिए कोरोना (Corona) को लेकर राहत भरी खबर है। अब तक हिमाचल में 6 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 27 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। शिमला और ऊना से दो-दो व कांगड़ा व सोलन से एक-एक मामला सामने आया है। कांगड़ा (Kangra) जिला के 10, हमीरपुर के आठ, शिमला के पांच, सोलन के दो और मंडी (Mandi) व ऊना का एक-एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। हिमाचल में अब 1083 कुल मामले हो गए हैं। अभी एक्टिव केस (Active Case) 282 हैं। 781 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में 9 की कोरोना से मृत्यु हुई है। हिमाचल में मंगलवार को 1870 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1576 नेगेटिव रहे हैं। 289 की रिपोर्ट का इंतजार है। मंगलवार के सैंपल में पांच पॉजिटिव मामले हैं। सोलन का एक मामला पिछले कल के सैंपल से है। हिमाचल में अब तक 91175 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 89803 नेगेटिव रहे हैं। प्रदेश में 61167 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 41626 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके है और 19541 निगरानी में हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः कांगड़ा में Paramilitary Force का जवान पॉजिटिव, हिमाचल में 14 हुए ठीक
ऊना में बिहार और मुंबई से लौटे युवक पॉजिटिव
ऊना(Una) में कोविड जांच को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 188 सैंपल में से 2 पॉजिटिव मामले आए हैं।वहीं एक संक्रमित का फॉलोअप सैंपल नेगेटिव आया है।उपमंडल अंब के रिपोह मिसरां का 38 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। यह 29 जून को मुंबई से लौटा था। यह संस्थागत क्वारंटाइन है।वहीं एक 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। यह बिहार से लौटा है। शिमला (Shimla) जिले के रामपुर में दो कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं, जिनमें एक युवक की उम्र 26 साल, जबकि दूसरे की उम्र 29 साल है। दोनों युवक 30 जून को हैदराबाद से लौटे थे और दोनों को रामपुर में ही संस्थागत क्वारंटाइन में थे।
कांगड़ा में पैरामिलिट्री फोर्स संक्रमित, आज 10 हुए ठीक
गांव गरली तहसील रक्कड़ का 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक 4 जुलाई को केरल से लौटा है। युवक पैरामिलिट्री फोर्स का जवान है। इसे कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, सेराथाना की 6 वर्षीय बच्ची, बियारा का 33 वर्षीय युवक, रेहलू का 33 वर्षीय व्यक्ति व उसकी दो वर्षीय बेटी, झुंब की 20 वर्षीय युवती, गुरियाल का 7 वर्षीय बच्चा, लोधवां का 23 वर्षीय युवक व छन्नी का 45 वर्षीय व्यक्ति ठीक हुआ है। यह सभी कोविड केयर सेंटर डाढ़ में भर्ती हैं। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें घर भेजा जा रहा है। लगड़ू और रक्कड़ के 39 वर्षीय दो व्यक्ति भी कोरोना से जंग जीते हैं। यह एमएच कोविड केयर सेंटर बैजनाथ और एमएच योल में भर्ती थे। यह अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे।