-
Advertisement
मोबाइल गेम ने लुटा दी बाप की जिंदगी भर की कमाई-बैंक अकाउंट खाली
मोबाइल गेम खेलने की लत ने एक बाप की जिंदगी भर की कमाई को डूबो दिया। पीड़ित पिता पूर्व सैनिक है,उसके खाते से 39 लाख साफ हो चुके हैं। पीड़ित पिता की शिकायत पर आगरा पुलिस ने धोखाधड़ी व आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। हालत ये है कि आज मोबाइल गेम खेलने के चक्कर में एक परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। BGMI गेम खेलने वाले एक बच्चे ने अपने पिता के खाते से 39 लाख रुपये खर्च कर डाले। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक मामला आगरा का है जहां एक बच्चा अपने पिता के फोन में गेम खेलता था। बैंक खाते से 39 लाख गायब होने पर पिता परेशान हो गए और पुलिस में शिकायत की।आगरा पुलिस ने जांच की तो BGMI की डेवलपर कंपनी क्रॉफ्टन का नाम सामने आया है।
यह भी पढ़ें:टोकनाइजेशन सिस्टम पहली से होगा लागू,ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड रोकने में मिलेगी मदद
बैंक से पता लगा कि सबसे पहला अमाउंट पेटीएम के जरिए ट्रांसफर किया गया, जो सिंगापुर के एक खाते में पहुंचा है। यह खाता कथित तौर पर ज्ञतंजिवद कंपनी से संबंधित है।BGMI और इसी तरह के कई एक्शन गेम बाजार में मौजूद हैं। इन मोबाइल गेम्स में बेहतर हथियार, ड्रेस और इसी तरह के सामान खरीदने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं। सेवानिवृत्त सैनिक की शिकायत पर क्रॉफ्टन कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
