-
Advertisement
Breaking: विक्रमादित्य को शीतल ब्यास ने भेजा मानहानि का नोटिस
शिमला। रविवार को अधिवक्ता शीतल व्यास की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) करने के मामले को लेकर विक्रमादित्य सिंह को मानहानि का नोटिस दिया है। यह नोटिस अधिवक्ता शीतल व्यास ने विधायक विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) को भिजवाया है। इस नोटिस में शीतल व्यास की छवि को धूमिल करने के आरोप लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- #Himachal : पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: बिजली बोर्ड का जेई और जेओए गिरफ्तार
1 जुलाई को हुई सड़क पर हुई बहस का वीडियो 17 जुलाई को वायरल करने को लेकर शीतल व्यास ने इसे उनके खिलाफ रची हुई साजिश बताया है। 1 जुलाई को शिमला में गाड़ी चलाने के दौरान अधिवक्ता शीतल व्यास और शिक्षक विनोद शर्मा के बीच बहस हो गई थी। इसका वीडियो पीछे बैठी एक महिला अनु ठाकुर ने शूट कर लिया था। शीतल व्यास ने अभद्रता की शिकायत 1 जुलाई के दिन ही पुलिस को दे दी थी, लेकिन इसके बाद 17 जुलाई को यह वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर भी शीतल व्यास ने पुलिस को शिकायत दी है।

सोमवार को शिमला पुलिस (Shimla Police) ने विनोद शर्मा और अनु ठाकुर को थाने में तलब कर इस बारे में पूछताछ की। शिमला पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ करेगी, जिन्होंने इस वीडियो फॉरवर्ड किया है।
शीतल व्यास का कहना है कि बिना अनुमति वीडियो शूट कर उसे वायरल करना कानूनन अपराध है। शीतल व्यास ने कहा कि जिन वेब चैनल ने बिना पुष्टि वीडियो को चलाया, उन पर भी वे कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर नोटिस भिजवाएंगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

