-
Advertisement
Himachal Breaking: नए मंत्रियों को मिले विभाग, कुछ पुरानों के बदले- अब यह होंगे स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री
Last Updated on July 31, 2020 by
शिमला। हिमाचल में कैबिनेट विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। साथ ही पुराने कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। राकेश पठानिया को वन, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का दायित्व सौंपा है। राजिंद्र गर्ग के पास खाद्य आपूर्ति विभाग व प्रिटिंग व स्टेशनरी विभाग का जिम्मा रहेगा। सुखराम चौधरी एमपीपी एंड पावर मंत्री होंगे। गोविंद सिंह ठाकुर अब शिक्षा मंत्री होंगे। सुरेश भारद्वाज के पास अर्बन विकास, नगर नियोजन विभाग, हाउसिंग, संसदीय मामले, कानून व कॉपोरेशन का दायित्व होगा। इसके अलावा महिंद्र सिंह ठाकुर के पास जल शक्ति, रेवन्यू, हॉर्टिकल्चर व सैनिक वेलफेयर का कार्यभार रहेगा। इसके अलावा डॉ. राजीव सैजल को स्वास्थ्य मंत्री का दायित्व सौंपा है।
सरवीण चौधरी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग की मंत्री होंगी। डॉ. रामलाल मार्कंडेय तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगे। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ही होंगे। बिक्रम ठाकुर के पास उद्योग विभाग ही रहेगा। साथ ही परिवहन और श्रम एंड रोजगार विभाग का दायित्व होगा। वित्त, सामान्य प्रशासन, होम, प्लानिंग, पर्सनल, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, आबकारी एवं कराधान व वह सभी विभाग जो मंत्रियों को नहीं बांटे गए हैं वह सीएम जयराम ठाकुर के पास रहेंगे।