-
Advertisement

विक्रमादित्य बोले- 15 सितंबर तक बहाल हो जाएंगी हिमाचल की बंद सड़कें
शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद अब जनजीवन तेजी से पटरी पर आ रहा है, लेकिन राज्य की 128 सड़कें अभी भी बंद (128 Roads Are Still Blocked) हैं। प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को कहा कि इन सभी बंद सड़कों को 15 सितंबर तक खोलने को कहा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये सड़कें जल्दी ही बहाल कर दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 2 दिन के दौरे पर (AICC General Secretary Priyanka Gandhi Vadra Coming Himachal) मंगलवार को हिमाचल प्रदेश आ रही हैं। इस दौरान वह राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। 12 सितंबर को वे कल्लू दौरे जाएंगी। उनके साथ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य भी रहेंगे।
यह भी पढ़े:राहत शिविरों के बजाय किराए के ‘सरकारी’ मकानों में रहेंगे आपदा प्रभावित
फिर गडकरी से मिलेंगे
विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने उम्मीद जताते हुए कहा कि 15 सितंबर तक प्रदेश की लगभग सभी सड़कें खुल जायेगी। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित (National Calamity) नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाकर NHAI चेयरमैन और सड़क परिवहन विभाग के उच्च-अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) विभिन्न परियोजनाओं के तहत बजट की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में उसको लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।