-
Advertisement
पहले MLA बने तो इस्तीफ़ा दिया, अब फिर चाहते हैं टिकट, सीएम बोले- जनता सिखाएगी सबक
Himachal by-elections : शिमला। हिमाचल प्रदेश में तीन उपचुनावों (By-elections) की घोषणा हो गई है। 14 जून से नालागढ़, हमीरपुर, देहरा में उपचुनाव (By-elections in Nalagarh, Hamirpur, Dehra) को लेकर नामांकन (Enrollment) प्रक्रिया शुरू हो रही है और 10 जुलाई को मतदान होना है। वहीं, उपचुनावों की घोषणा के साथ ही सीएम सुक्खू ने निर्दलीय विधायकों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब जनता ने उन्हें चुन कर विधानसभा में भेजा तब इन्होने अपनी विधायकी बेच दी और अब फिर से चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे विधायकों को तो जनता चुनावों में सबक सिखाएगी।
साढ़े तीन साल के लिए इन्हें क्यों चुनेगी जनता
सीएम सुक्खू कहा ‘निर्दलीयों ने अपनी विधायकी बेची है और अब क्षेत्र की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। सुखविंदर सिंह (CM Sukkhu) ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार ऐसा हुआ है कि निर्दलीय विधायकों (Independent MLAs) ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दिया है जबकि वह किसी भी पार्टी को अपना समर्थन दे सकते थे लेकिन 15 महीने में ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा (Resign) क्यों दिया इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा’ साढ़े तीन साल के लिए इन्हें क्यों चुना जाए इसका फैसला क्षेत्र की जनता करेगी।
पानी देकर पैसे कमाएगा हिमाचल
इसके अलावा सीएम पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) बनने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही उनसे मिलने दिल्ली जाएंगे। इस दौरान उन्होंने आपदा राहत पैकेज (Disaster Relief Package) पर भी बात की। इसके अलावा, दिल्ली को पानी देने के सवाल पर सीएम ने कहा कि वह दिल्ली को पानी देने के लिए तैयार है और पानी हरियाणा से होकर जाना है हिमाचल को दिल्ली को पानी देने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन हिमाचल पानी को लेकर चार्ज करेगा ताकि प्रदेश की आर्थिकी की सुदृढ़ हो सके।

