-
Advertisement
Breaking : कोविड-19 के प्रकोप के बीच Dharamshala में एक ने तोड़ा दम, Corona रिपोर्ट नेगेटिव
धर्मशाला। कोविड-19 (Covid-19) के प्रकोप के बीच जोनल अस्पताल धर्मशाला (Zonal Hospital Dharamshala) में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जोकि पालमपुर उपमंडल के खैरा क्षेत्र से संबंध रखता है तथा पूर्व सैनिक बताया जा रहा है। इसे मंगलवार देर रात जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल किया था, जहां बुधवार अलसुबह उसकी मौत हो गई।
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहता और एहतियातन उसका कोरोना टेस्ट (Corona Test) करवाया गया। सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पालमपुर उपमंडल का शख्स देर रात धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है। एहतियातन इस व्यक्ति का कोरोना सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

