-
Advertisement
एंट्री टैक्स विवाद के बीच CM सुक्खू ने स्पष्ट की स्थिति: बोले- विरोध करना सही नहीं, पंजाब के CM से करूंगा बात
Entry Tax Dispute: हिमाचल के बॉर्डर पर एंट्री टैक्स विवाद के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाहरी राज्यों के वाहनों पर बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट की। सीएम ने कहा कि सरकार ने कोई ग़लत काम नहीं किया है। दो श्रेणी की गाड़ियों को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है। सरकार ने पांच सीटर गाड़ी का एंट्री टैक्स से 70 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपए किया है, जबकि छह सीटर का टैक्स 130 रुपए से घटाकर 100 रुपए किया गया है। अन्य श्रेणियों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ बात करेंगे। पंजाब और हरियाणा हमारे भाई हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि बॉर्डर पर विरोध करना सही नहीं है। NHAI के नियमों के तहत दोनों कैटेगरी पर सामान टोल लिया जाता है। ऐसे में टेक्निकल हिंच के चलते राज्य सरकार ने दोनों श्रेणियां को एक कर दिया।
31 मई से पहले होंगे पंचायत चुनाव
सीएम सुक्खू ने बीजेपी विधायक दल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी में गहरी गुटबाज़ी है। विधानसभा में रणधीर शर्मा का गुट नियम- 67 के तहत चर्चा की मांग कर रहा था। सीएम ने कहा कि बीजेपी जो बात कर रही है, वह सही नहीं है। सरकार ने यह नोटिफिकेशन इसलिए जारी की है, ताकि DC अपने स्तर पर रोस्टर में बदलाव कर सके, जहां इसकी ज़रूरत है। सीएम ने कहा कि सरकार 31 मई से पहले पंचायत चुनाव संपन्न करवाएगी।
अधिकारियों की आपस की लड़ाई
राज्य के कार्यकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से पूर्व मुख्य सचिवों पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों अधिकारियों को उनका संरक्षण है। सीएम ने कहा कि अधिकारियों की आपस की लड़ाई के चलते ऐसी स्थिति हुई है। वे इस विषय पर अधिकारियों से बात करेंगे। वो इस मामले में जानकारी प्राप्त करेंगे। कहीं पर कुछ गलत पाया जाता है, तो उसकी जांच की जाएगी।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

