-
Advertisement
Himachal: कोरोना के बीच इस जिला में डोली धरती, दो बार आया भूकंप
बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर (Bilaspur) जिला में आज भूकंप आया है। जिला में दो बार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। आज अलसुबह पांच बजकर 54 मिनट पर बिलासपुर में 2.9 रिक्टर पैमाने का भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। इसकी गहराई जमीन में 8 किलोमीटर नीचे थी। इसके करीब एक मिनट बाद फिर बिलासपुर में 2.7 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। यह भूकंप सुबह पांच बजकर 55 मिनट और 45 सेकंड पर आया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।
यह भी पढ़ें: Himachal के इन दो जिलों में आया भूकंप, इस माह 6 बार कांपी धरती
बता दें कि इस माह हिमाचल में अब तक करीब आठ बार भूकंप आ चुका है। इसमें चंबा (Chamba) में तीन व लाहुल स्पीति व बिलासपुर में दो-दो बार धरती डोली है। वहीं, कांगड़ा (Kangra) में एक बार भूकंप आया है। तीन अप्रैल को लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) में 3.0, पांच अप्रैल को लाहुल स्पीति में 2.8 और चंबा 2.4 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था। चार अप्रैल को चंबा में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। 16 अप्रेल को चंबा में 2.9 और कांगड़ा में 3.5 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था। आज बिलासपुर में दो बार धरती कांपी है। अधिकतर भूकंप रात 12 बजे के बाद और सुबह पांच बजे से पहले आए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

