-
Advertisement
Himachal : जंगल में लगी आग की चपेट में आने से जिंदा जली बुजुर्ग महिला
नगरोटा सूरियां। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) जिला में जंगल की आग (Fire) से एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल (Burnt Alive) गई। हादसा बीते रोज देर शाम के समय विकासखंड नगरोटा सूरियां के तहत पंचायत घाड जरोट गांव वलदोआ में पेश आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला चिंता देवी (89) पत्नी नानक चंद बीती शाम को जंगल की तरफ गई थी। इस दौरान वह अचानक जंगल में लगी आग की चपेट में आ गई।
यह भी पढ़ें: Himachal: बिजली की तारों से छूते ही ट्रक में लगी आग, ड्राइवर की ऐसे बची जान
आग लगने से वह बुरी तरह से झुलस गई और उसकी वहीं पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना महिला (Elderly Woman) के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी(Nagrota Surian Police Chowki)की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल (Hospital) भेजा। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

