-
Advertisement
वैष्णों देवी भगदड़: हिमाचल में तैनात इंजीनियर की गई जान, पढ़ें पूरा मामला
धर्मशाला। जम्मू में माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस भगदड़ में जान गंवाने वालों में एक व्यक्ति बतौर इंजीनियर (Engineer) हिमाचल (Himachal) के कांगड़ा जिला में तैनात था। यह व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ मंदिर गया था और हादसे का शिकार हो गया। इसके साथ उसका एक दोस्त भी इस भगदड़ में मारा गया है। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। हालांकि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग ने इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत की बात कही है। वहीं 13 लोगों के घायल होने की सूचना है।
यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत 14 घायल, पीएम ने जताया दुख
जान गंवाने वालों में शामिल विनीत वैसे तो सहारनपुर यूपी (UP) का रहने वाला था, लेकिन इस समय वह हिमाचल के धर्मशाला (Dharamshala) स्थित बैजनाथ की एक कंपनी में बतौर इंजीनियर तैनात था। मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें माता वैष्णो के दर्शन के बाद हिमाचल में घूमकर तीन जनवरी को घर लौटना था। बताया जा रहा है कि विनीत अपने चार साथियों के साथ वैष्णों देवी की यात्रा पर गया था। विनीत मूलतः सहारनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी था। वहीं, विनीत के साथ उसके साथी धरमवीर सिंह का भी मौके पर निधन हुआ है।
मृतक की सूची
धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर
स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद
धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी
विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी
डा। अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी
विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली
सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली
ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

