-
Advertisement
कोरोना अपडेटः पंचकूला से स्कूटी पर आया Kangra के जमानाबाद का युवक भी Positive
धर्मशाला। कांगड़ा की निकटवर्ती पंचायत जमानाबाद का एक 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है। युवक 30 अप्रैल को पंचकूला (Panchkula) से स्कूटी पर कांगड़ा आया है। कोरोना जांच के लिए युवक के सैंपल लिए गए थे। सैंपल की जांच डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा (Tanda) में की गई। जहां पर यह पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि कांगड़ा में एक दिन में यह चौथा मामला है। हिमाचल में छठा केस है। कांगड़ा में अब एक्टिव मामले (Active Case) नौ हो गए हैं। हिमाचल में एक्टिव मामले 24 हो गए हैं। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 33 वर्षीय युवक 30 अप्रैल को स्कूटी पर पंचकूला से जमानाबाद पहुंचा था। युवक पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराएं ना। सतर्क और सावधान रहें। बिना मतलब घर से ना निकलें। सोशन डिस्टेंसिंग के आदेशों का पालन करें। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनें।
यह भी पढ़ें: कोरोना धमाकाः एक दिन में पांच पॉजिटिव मामले, दो Hamirpur से आए सामने
गौरलतब है कि हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 65 पहुंच गया है। आज एक दिन में छठा कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। इसमें चार मामले कांगड़ा (Kangra) जिला और दो मामले हमीरपुर (Hamirpur) में सामने आए हैं। जमानाबाद पंचायत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले दुबई से दिल्ली और दिल्ली से कांगड़ा लौटा एक युवक पॉजिटिव पाया गया था। कांगड़ा उपमंडल में ही 6 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें दो तरखानकड़, दो जमानबाद और दो दौलतपुर के आसपास के क्षेत्र में सामने आए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

