-
Advertisement
मौसम की मार: अनुराग ठाकुर सीएम से की बात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Central Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur ) ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से फोन पर बात की और राज्य के हालात का जायजा लिया। उन्होंने हिमाचल को केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
अनुराग ठाकुर ने कहा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को भौगोलिक जटिलता और मौसम के बदलाव के समय विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में भारी बारिश के चलते बाढ़ व भूस्खलन देखने को मिल रहा है। ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। राज्य सरकार को हर आवश्यक मदद (Every Possible Help) उपलब्ध कराई जाएगी। बीजेपी के कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर उतरकर लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:ब्यास की बाढ़ में पंडोह का आधा बाजार डूबा, 6 लोगों को किया रेस्क्यू
