-
Advertisement
अनुराग ठाकुर बोले : भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का पर्याय है पंजाब सरकार
Last Updated on October 8, 2022 by sintu kumar
बिलासपुर। हिमाचल के पड़ोसी राज्य पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनी है। पंजाब में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी (Corruption and Hooliganism) का बोलबाला है। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद अब तक 60 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं। यह आरोप शनिवार को बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने लगाए। अनुराग ठाकुर ने शनिवार को बिलासपुर के भाखड़ा के समीप भर्ती नेला में सड़क का शिलान्यास और कोर्ट में विद्युत मंडल का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:अनुराग ठाकुर का तंज कांग्रेसी सोचते बहुत हैं, लेकिन करते कभी भी नहीं
जनता को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में पूरी तरह से डगमगा चुकी है। उनके स्वास्थ्य मंत्री पिछले 6 महीने से जेल में है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का पर्याय क्या होता है यह पंजाब की सरकार दिखाती है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में महिला सम्मान सिर्फ सोनिया गांधी तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जिस प्रकार से यात्रा में अपनी माता के जूते फीते बांधे वह काबिलेतारीफ है। उनके इस कार्य को मीडिया से लेकर उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बखूबी दिखाया। लेकिन देश की राष्ट्रपति जो कि एक आदिवासी है का एक कांग्रेस सांसद द्वारा किया गया अपमान किसी ने नहीं दिखाया। इससे साफ नजर आता है कि कांग्रेस के लिए महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group