-
Advertisement
अनुराग ठाकुर ने बीच सड़क खराब एचआरटीसी बस को लगाया धक्का, वीडियो वायरल
बिलासपुर। हिमाचल विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) एक बस को धक्का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह एचआरटीसी की बस बीच सड़क खराब हो गई थी। जिससे जाम लग गया था। ऐसे में बस को साइड में करने के लिए अन्य लोगों के साथ खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर स्वयं बस को हटाने में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में पार्टी नेता पूरी तरह से फिल्ड में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार रात के समय अपने चुनावी अभियान पर थे।
यह भी पढ़ें:कांग्रेस ने हमेशा विकास कार्य में डलवाए अड़ंगे: अनुराग ठाकुर
यह वीडियो बिलासपुर जिला के एक हाईवे का है। यहां रात के समय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बीजेपी की एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद अपने गंतव्य को लौट रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर (Bilaspur) के एक हाईवे पर बीच सड़क पर एक एचआरटीसी की बस (HRTC Bus) खराब हो गई थी।
जिससे सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था। इसी जाम में अनुराग ठाकुर का काफिला भी फंस गया। यह देख मंत्री खुद गाड़ी से उतरे और बस को हटाने के लिए खुद बस को धक्का देने लगे। उनका बस को धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया (Video Viral) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इन दिनों हिमाचल में विधानसभा चुनाव (Himachal Vidhan Sabha Election) प्रचार जोरों पर है। प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी।

