-
Advertisement
#Anurag_Thakur बोले: विकास को एजेंडा बनाकर जम्मू-कश्मीर की जनता के बीच जाएगी BJP
हमीरपुर। केंद्रीय वित राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (@ianuragthakur) ने जम्मू कश्मीर के स्थानीय निकायों में चुनावों की बड़ी जिम्मेदारी देने पर बीजेपी ( @BJP4JnK)के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का आभार जताया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकास ही उनका मुख्य एजेंडा रहेगा जिसको लेकर वह जम्मू-कश्मीर की जनता के बीच जाएंगे और विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर (Jammu kashmir) के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। हम प्रयास करेंगे कि जम्मू कश्मीर की जनता ने पिछले कई सालों में जो कुछ खोया है वह उन्हें वापस मिले।
यह भी पढ़ें: अब जम्मू -कश्मीर में BJP को मजबूत करेंगे #Anurag_Thakur, पार्टी ने सौंपी ये अहम जिम्मेदारी
अनुराग ठाकुर सोमवार को अपने निवास स्थान समीरपुर में बेबनार के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर (#CM_Jairam Thakur) के साथ जिला ऊना में विकासात्मक गतिविधियों के करीब 70 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने जहां जनता को बधाई दी। वहीं, कांग्रेस पार्टी को भी आडे हाथों लिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता ने आतंकवाद के कारण बहुत कुछ खोया है और लोगो को जो चीजें मिलनी चाहिए थीं उसमें देरी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि विकास पहले पूर्व पीएम अटल ने करवाया है और अब पीएम मोदी (PM Modi)सरकार ही करवा सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी विकास को ही एजेंडा बनाकर जनता के बीच में जाएगी और जीत हासिल करेगी।

चुनावों में मिली हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ती है कांग्रेस
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस (Congress) जब जब देश में चुनाव हारती है तो ठीकरा ईवीएम (EVM) पर फोड़ना शुरू कर देती है। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनावों में रैलियां करने की बजाए कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी शिमला (Shimla) की वादियों में आराम फरमा रहे थे और अब उनके नेतृत्व पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। कांग्रेस को सोचना चाहिए कि आज भी गांधी परिवार कांग्रेस को जिता सकता है कि नहीं और साथ ही कांग्रेस को सोचना चाहिए कि गांधी परिवार से कैसे मुक्ति पाई जा सके।
मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर किया पलटवार
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Central university) के साथ केंद्र के प्रोजेक्टों पर किए गए बयानों पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि जब हिमाचल में कांग्रेस सरकार थी उस समय हमीरपुर मेडिकल कालेज के लिए जमीन तक नहीं मिला पाई थी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए भी कुछ खास नहीं कर पाई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकारों में ही प्रोजेक्टों को जमीन देने की आनाकानी हुई है और अब प्रदेश में बीजेपी सरकार में कमियों को दूर किया जा रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रोजेक्ट मेरे ड्रीम प्राजेक्ट हैं जिन्हें पूरा करवाने के साथ धरातल पर काम किया जाएगा।



