-
Advertisement

सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से मशहूर है ये जंगल, यहां आकर खुदकुशी कर लेते हैं लोग
दुनियाभर में कई तरह के जंगल हैं और हर जंगल किसी ना किसी रहस्य ने भरा पड़ा है। कुछ घने जंगल उनमें पाई जानी वाली प्रजातियों के लिए मशहूर हैं। वहीं कुछ जंगल शांत वातावरण और खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। वहीं, जापान का एक जंगल डरावनी कहानियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इस जंगल का नाम ऑकिगहरा (Aokigahara) है। इसके अलावा इस जंगल को सुसाइड फॉरेस्ट (Suicide Forest) के नाम से जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: धरातल से 3000 फीट नीचे बसे हैं भारत के ये 12 गांव, शाम से पहले हो जाता है अंधेरा
दुनिया में पॉपुलर सुसाइड प्लेसेज में ऑकिगहरा दूसरे नंबर पर है। यह जंगल माउंट फूजी के नॉर्थ वेस्ट में स्थित है। इस जंगल में बहुत से पेड़ तीन सौ साल से भी ज्यादा पुराने हैं। इस जंगल को भूतिया जंगल के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस जंगल में आने के बाद लोग आत्महत्या कर लेते हैं। इस जंगल में सैकड़ों लोग खुदकुशी कर चुके हैं। जापान के लोगों का मानना है कि इस जंगल में भूत रहते हैं और वही भूत लोगों को आत्महत्या करने पर मजबूर करते हैं। यह जंगल बहुत ज्यादा घना है, जिसके चलते इसके पेड़ों का सागर भी कहा जाता है। इस जंगल में कंपास, मोबाइल और अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम नहीं करते हैं। जंगल के आस-पास के रहने वाले लोगों का कहना है कि उनको रात में जंगल से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती हैं।
आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, इस जंगल में साल 2003 के बाद से 105 से ज्यादा लोगों की लाशें मिल चुकी हैं, जिसमें से ज्यादातर लाशें बुरी-तरह सड़ चुकी थीं और कुछ को जंगली जानवरों ने खा लिया था तो उन लाशों के सिर्फ पिंजर ही मिले थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group