-
Advertisement
डाक विभाग में डॉयरेक्ट एजेंट बनना चाहते हैं तो 15 मई तक यहां करें आवेदन
धर्मशाला। अधीक्षक डाकघर रामतीर्थ शर्मा ने बताया कि भारतीय डाक विभाग, धर्मशाला मंडल, धर्मशाला( Indian Postal Department, Dharamshala Division, Dharamshala)में डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक बीमा के प्रत्यक्ष अभिकर्ताओं(डॉयरेक्ट एजेंट) की नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ( Minimum educational qualification) 10वीं पास होनी चाहिए साथ ही आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच हो।
यह भी पढ़ें: Himachal: ऊना में 100 पदों पर होगी भर्ती, वेतन के साथ एक हजार मिलेगा कौशल विकास भत्ता
डॉयरेक्ट एजेंट ( Direct agent) के लिए इच्छुक आवेदक अपने आवेदन पत्र अपने नजदीकी डाकघर से लेकर, दस्तावेजों के साथ भारतीय डाक विभाग, धर्मशाला मंडल, धर्मशाला के कार्यालय में स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 15 मई, 2021 तक भेज सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01892-226924 व 94186-73287 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


