-
Advertisement
हिमाचल में सेना भर्ती प्रवेश परीक्षा स्थगित, 29 को होना था इग्जाम; यहां जाने कारण
ऊना। हिमाचल में सेना भर्ती (Army Recruitment) की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बुरी खबर है। 29 अगस्त को होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा हिमाचल के तीन जिला बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना के युवाओं के लिए थी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर कर्नल संजीव कुमार ने दी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल हाईकोर्ट की स्टे के बाद जेओए आईटी पोस्टकोड 817 का टाइपिंग टेस्ट स्थगित
उन्होंने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी, सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी, सोल्ज़र फार्मासिस्ट व धार्मिक शिक्षक की भर्ती हेतु जिला बिलासपुर, हमीरपुर व ऊना के चयनित उम्मीदवारों के लिए 29 अगस्त को आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा को स्थगित (Postponed) कर दिया गया है। यह परीक्षा कोविड-19 (Covid-19) महामारी के दृष्टिगत स्थगित की गई है। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा की नई तिथि तय होने के उपरांत सूचित कर दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


