-
Advertisement
दही के साथ इन चीजों का ना करें सेवन, सेहत हो सकती है खराब
Last Updated on July 5, 2022 by saroj patrwal
दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जिन्हें दही खाना पसंद होता है। दही (Curd) पेट को स्वस्थ रखने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना दही की सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनके साथ हमें भूलकर भी दही नहीं खाना चाहिए।
बता दें कि दही में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। दही हमारे दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। दही के साथ कुछ चीजों का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। दही के साथ उड़ दाल का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमें खाना डाइजेस्ट करने में दिक्कत होती है। इससे पेट में गैस, ब्लोटिंग, सूजन, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें-खाने में जरूर शामिल करें हींग, इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
अक्सर हम देखते हैं कि गर्मिया शुरू होते ही लोग आम बहुत खाते हैं। शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग शेक और स्मूदी का सेवन करते हैं। स्मूदी बनाने के लिए लोग फल, ड्राई फ्रूट्स और बीज में दही और दूध मिलाते हैं। बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो आम के साथ दही मिलाते हैं। जबकि, ऐसा करने से पेट में गड़बड़ हो सकती है और इसका ज्यादा सेवन करने से त्वचा पर मुंहासे और एलर्जी की समस्याएं हो सकती हैं।
इसके अलावा प्याज को भी दही के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पेट में एलर्जी और सोरायसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, दूध के साथ भी दही का सेवन नहीं करने चाहिए। इसका सेवन करने से ब्लोटिंग, कब्ज और उल्टी व दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।