-
Advertisement
बाबा बड़भाग सिंह मेला शुरूः ओवरलोडिंग रोकने को जिला के बॉर्डर पर लगाई बसें
ऊना। उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिल स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह में आज से होला मेला शुरू हो गया है। 21 मार्च तक चलने वाले इस मेले के पहले ही दिन श्रद्धालुओं का आवागमन भी शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं को मेले के दौरान मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध किये है। वहीं मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए 1600 के करीब पुलिस और होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती की गई है। इसके साथ ही मेले के दौरान मालवाहक वाहनों में सफर करने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए जिला के सभी एंट्री पॉइंट पर एचआरटीसी की अतिरिक्त बसें लगाई गई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः मैड़ी होला मेला 10 से, मालवाहक वाहनों में यात्रा की तो होगी कार्रवाई
गौरतलब है कि डेरा बाबा बड़भाग सिंह में लगने वाले होला मेले में लाखों की तादाद में श्रद्धालु नतमस्तक होते है। 21 मार्च तक चलने वाले इस मेले में 18 मार्च को झंडे की रस्म होगी जबकि 20 मार्च की मध्य रात्रि को प्रसाद का वितरण होने के साथ ही मेले का समापन हो जायेगा। मेले के शांतिपूर्वक आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा एडीसी ऊना को मेला अधिकारी जबकि एएसपी को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले में व्यवस्थाओ को सुचारु करने के लिए मेला क्षेत्र को दस सेक्टरों में बांटा गया है और हर सेक्टर में मैजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है।

वहीं कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस एवं होमगार्ड के लगभग 1600 कर्मचारी तैनात किए गए है इसके साथ ही असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए है। इसके साथ ही मेले के दौरान श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेवारियां तय की गई है। डीसी ऊना राघव शर्मा ने कहा कि ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रालों में सवारियों ढोने पर पूर्णतय प्रतिबंध लगाया गया है और हिमाचल के प्रवेश द्वार पर ऐसे मालवाहक वाहनों को रोककर एचआरटीसी द्वारा लगाई गई विशेष बसों से ही आगे भेजा जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



