-
Advertisement
अस्पताल में सुबह-सुबह ही उड़ा दी बम होने की अफवाह, पुलिस पहुंची तो कुछ नहीं मिला
फरीदाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद में सोमवार सुबह बम की किसी ने बम की अफवाह (Bomb Rumor) उड़ा दी। बम की अफवाह फैलते ही हड़कंप सा मच गया। हालांकि इसके बाद फरीदाबाद पुलिस (Faridabad Police) ने तलाशी अभियान छेड़ा, जिसके बाद यह साफ हुआ कि बम होने की बात मात्र अफवाह (Rumor) थी। इसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। फरीदाबाद के बादशाह खान नागरिक अस्पताल (Badshah Khan Civil Hospital) में सुबह ही किसी ने बम की अफवाह फैला दी।
यह भी पढ़ें: त्रिपुरा के CM बिप्लव बोले – अमित शाह की नेपाल-श्रीलंका में सरकार बनाने की योजना
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह फरीदाबाद के बादशाह खान नागरिक अस्पताल (Badshah Khan Civil Hospital) में बम की अफवाह फैल गई। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। किसी व्यक्ति ने इस बात की जानकारी एनआईटी थाना पुलिस (NIT Police Station) को भी दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची अस्पताल में छानबीन शुरू की, लेकिन काफी देर छानबीन के बाद भी कुछ नहीं मिला तो पता चला कि बम होने की बात मात्र अफवाह ही थी। पहले तो अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों को भी पुलिस बन की तैनाती देख कुछ समझ नहीं आया। काफी देर बार यह साफ हुआ कि पुलिस जवान अस्पताल में बम खोज रहे हैं।
यह भी पढ़ें: प्रदर्शन स्थलों पर किसानों की मौत पर कृषि मंत्री जेपी दलाल बोले-‘किसान घर होते तो भी मरते’
आपको बता दें कि सोमवार को जैसे ही बादशाह खान नागरिक अस्पताल में ओपीडी शुरू हुई तो किसी ने अस्पताल में बम होने की सूचना एनआइटी थाना पुलिस को दी। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी बम निरोधी दस्ते साथ अस्पताल में सर्च अभियान के लिए पहुंच गई। हालांकि काफी देर छानबीन करने के बाद भी जब कुछ नहीं मिला तो इस बात की पुष्टि हुई कि अस्पताल में बम होने की बात मात्र अफवाह ही थी। अब पुलिस बम की सूचना देने वाले से भी संपर्क करने की कोशिश में जुटी हुई है।
