-
Advertisement
हिमाचल अभी अभी के माध्यम से मलेशिया में मिला बल्ह का जगदीश-अस्पताल में उपचाराधीन
मंडी। बल्ह उपमंडल के कसारला गांव (Kasarla village of Balh Sub-Division) का 41 वर्षीय जगदीश कुमार (Jagdish Kumar) पुत्र बलीभद्र मलेशिया के अस्पताल में उपचाराधीन (Undergoing Treatment in Malaysia Hospital) है। वह एक सड़क हादसे (Road Accident) का शिकार हो गया था,उसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उपचार के बाद उसकी स्थिति अब बेहतर बताई गई है। परिजनों को अंदेशा था कि वह किसी संकट में फंस गया है। इसके चलते ही जगदीश के बड़े भाई लोकपाल ने बीती 23 मई को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मिलकर भाई को वापस लाने की गुहार लगाई थी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। क्योंकि, जगदीश अभी तक चीजों को पूरी तरह से रिकॉल नहीं कर पा रहा है।
मलेशिया अस्पताल की डॉक्टर ने साधा संपर्क
मलेशिया स्थित अस्पताल के डॉक्टर भी जगदीश (Jagdish) के परिजनों से संपर्क करना चाह रहे थे। लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसके चलते (Dr. Amrit of Malaysian hospital) मलेशिया के अस्पताल की डाॅ अमृत ने गूगल पर जगदीश से जुड़ा हिमाचल अभी अभी का (Video) वीडियो देखा। उसके बाद डॉ अमृत ने हिमाचल अभी अभी (Himachal Abhi Abhi) से व्हाट्सअप कॉल पर संपर्क किया। डॉ अमृत का कहना है कि जगदीश बाइक (Bike) पर सवार था,इसी दौरान वह हादसे का शिकार हुआ है। अस्पताल में अब वह स्थिर है। जगदीश दिसंबर 2019 से मलेशिया में रह रहा है। इस बीच, हिमाचल अभी अभी के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Leader of Opposition Jairam Thakur) को इस बात की सूचना मुहैया करवा दी गई है। अब वह जगदीश के परिजनों से संपर्क कर मलेशिया में संपर्क कर रहे हैं।

