-
Advertisement
हिमाचल अभी अभी का आठ साल का सफर हुआ पूरा, नौवें साल में पहुंचा
श्री बालाजी मीडिया इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड (Shree Balaji Media innovations pvt.ltd) के ब्रांड नेम हिमाचल अभी अभी (Himachal Abhi Abhi) के सफर को आज आठ वर्ष पूरे हो गए हैं, कंपनी ने नौवें वर्ष में प्रवेश पा लिया है। आज ही के दिन तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा जी (The Dalai Lama) ने इसकी नींव रखी थी, हमें बहुत खुशी हो रही है यह बताते हुए कि आज हम लाखों दर्शकों-पाठकों तक अपनी पहचान बना पाने में सफल हो पाए हैं।
लाखों दर्शकों-पाठकों को बहुत-बहुत बधाई
इस सबके पीछे अगर कोई है तो हमारे यूजर्स जिन्होंने हमें फीडबैक के साथ-साथ हमें हमेशा आगे बढने का हौसला दिया। पत्रकारिता के इस नए ट्रेंड के लिए बधाई देनी होगी डाॅ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) को जिन्होंने इतना बड़ा जोखिम उठाकर पहली मल्टी मीडिया कंपनी (First Multi Media Venture) खोलने का साहस जुटाया। पाठकों,दर्शकों,श्रोताओं व टीम को बहुत-बहुत बधाई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


